कोटद्वार । ग्रीन आर्मी देवभूमि संगठन ने शुक्रवार को मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शहीद मंदीप सिंह रावत की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसका शुभारंभ शहीद मंदीप सिंह की माता सुमा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आधारशिला रक्तदान समूह के स्वयं सेवी दलजीत सिंह ने शहीद की शहादत को नमन किया। कार्यक्रम में शहादत दिवस के अवसर में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया साथ ही शहिद की स्मृति पर रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सक्षम संस्था के सचिव विपुल उनियाल ने छात्रों को रक्तदान पर जानकारी दी। मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य चंदन नकोटी, ग्रीन आर्मी देवभूमि संगठन अध्यक्ष शिवम नेगी, उत्कर्ष नेगी, सत्येंद्र गुसाई, शालिनी नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *