कोटद्वार। कोटद्वार नगर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, ये मामला शराबियों की हैवानियत और महिला सुरक्षा से जुड़ा है। दरअसल मंगलवार शाम एक स्थानीय महिला अपने बेटे के साथ तड़ियाल चौक स्थित के – प्राइड मॉल में मूवी देखने गयी थी। महिला ने पुलिस को बताया की मूवी खत्म होने के बाद जब महिला और उनका बेटा के प्राइड मॉल की लिफ्ट से नीचे जाने लगे। उसी समय चार पांच युवक लिफ्ट में और घुस गए, जो शराब के नशे में धुत थे। जिनमे से तीन युवक जबरदस्ती महिला के ऊपर गिरने लगे, और छेड़खानी करने लगे । महिला के बेटे द्वारा इसका विरोध किया गया तो उसे भी नीचे चल कर देख लेने की बात कही और उससे मार पीट करने लगे और गालियां देने लगे।
महिला ने बताया कि ये तीनों आपस में एक दूसरे का नाम लेकर बात कर रहे थे जिसमें इनका नाम राहुल, पंकज बिष्ट और संदीप चौहान सम्बोधित कर रहे थे बाकियों के नाम महिला को नही पता चल पाएं। इसके बाद तीनों युवकों ने बेटे के साथ हाथापाई की और जाते-जाते दोनो मां बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने ये भी बताया कि जिस समय वो शिकायत करने थाने जा रही थी तब भी वो इनका पीछा कर रहे थे। जिसके बाद महिला रास्ता बदलकर अपने बेटे संग थाने पहुंची। महिला ने बताया कि पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा और उनकी तलाश शुरू कर दी। जिनमें से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है और बाकियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *