कोटद्वार । सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपए लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गुरुवार को टीम माैके पर पहुंची।
उत्तराखंड विजिलेंस एडीजी वी मुरुगेशन के अनुसार यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी या कर्मचारी सहित कोई भी लोक सेवक द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है या फिर उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो तो इस विषय में विजिलेंस के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं वाट्सएप नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनकर निर्भीक होकर सूचना दें सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *