कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक अपर कालाबड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें पहाड़ में गुलदार के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि पहाड़ में बंदर, सूअर और लंगूरों के साथ ही गुलदार भी पहाड़वासियों की जान का दुश्मन बना हुआ है। पहाड़वासी एक ओर जहां बंदरों और लंगूरों के आतंक से परेशान है। ये जानवर उनकी खेती को चौपट करने पर तुले हुए हैं, वहीं गुलदार भी उनकी जान का दुश्मन बना हुआ है। पिछले कुछ समय से श्रीनगर से लेकर रिखणीखाल तक गुलदार के हमलों ने पहाड़वासियों को बेहाल किया है। दुख की बात है कि लैंसडोन विधानसभा विधायक महंत दिलीप रावत ने भराड़ीसैण विधानसभा सत्र के दौरान सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने के लिए प्रदर्शन भी किया लेकिन किसी भी विधायक ने उनका साथ नहीं दिया। कहा कि इस संबध में सरकार को ठोस नीति बनानी होगी, नहीं तो गांवों का अस्तित्व ही मिट जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *