हरिद्वार के सराफा एसोसिएशन ने डकैती के संबंध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा पुलिस को 48 घंटे अंदर डकैती खोलने का समय दिया ज्वालापुर में एक्सिस बैंक के सामने कल गुरुवार को बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर गार्ड सहित स्टाफ को कब्जे में बंधक बनाकर स्टोर में बंद कर दिया था

हथियारबंद बदमाशों ने करीब पौने घंटे तक शोरूम को संभालते हुए लगभग 2 करोड का माल लेकर फरार हो गए थे दिनदहाड़े शहर के मध्य स्थित ज्वेलरी शोरूम में पड़ी डकैती ने शहर में हड़कंप मचा दिया था एस. एस. पी सेंथिल अबू देव कृष्ण राज इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेल चौकी में तैनात दरोगा उमेश कुमार को सुरक्षा में कमी और सूचना देने में लापरवाही बरतने के लिए जिम्मेदार मानते हुए तत्काल लाइन से हाजिर कर दिया गया था और कोतवाल प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी को 1 सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा करने का अल्टीमेट दिया है

यदि 1 हफ्ते के अंदर डकैती का खुलासा नहीं हो सका तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए चेताया गया है दिनदहाड़े पडी डकैती में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है गढ़वाल डीआईजी ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया और डकैती के खुलासे के संबंध में दिशा निर्देश दिए डकैती के संबंध में एसएसपी द्वारा कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं गढ़वाल क्षेत्र की डीआईजी नीरू गर्ग ने शुक्रवार की सुबह हरिद्वार पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए डकैती के खुलासे के लिए दिशा निर्देश दिए ज्वेलरस एसोसिएशन पंचपुरी हरिद्वार के एक प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल डीआईजी से मिलकर तथा डीजीपी उत्तराखंड को एक ज्ञापन सौंपकर घटना के खुलासे के लिए 48 घंटे का समय दिया है साथ ही चेताया है कि अगर घटना का खुलासा निर्धारित समय तक नहीं होता तो जिला व्यापार मंडल के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा समाचार लिखे जाने तक कोई खुलासा नहीं हो सका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *