रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी। शनिवार को उसका पति पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है। बताया जा रहा कि वह 15 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंची थी। मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। जिस कारण वह अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा। इस दौरान महिला ने नाश्ता भी बनाया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल हु। दोपहर करीब 12.30 महिला के पति ने उस पर तमंचे से फायर कर दी। उह वक्त महिला किचन में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *