कोटद्वार। भारतीय गोर्खाली समाज सेवा समिति की ओर से हरतालिका तीज धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर समाज की महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। सुनीता शाही हरतालिका तीज क्वीन चुनी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन मान सिंह थापा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव सुरेश गुरुंग ने की। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार नारायण सिंह थापा, सूबेदार सिंह छेत्री, राजेंद्र सिंह राणा को सम्मानित किया गया साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुनीता शाही को भी सम्मानित किया गया।
