कोटद्वार । विधानसभा कोटद्वार की बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। कोटद्वार क्षेत्र में जहां एक ओर अनेकों शैक्षणिक संस्थान है वहीं दूसरी ओर पुस्तकालय न होने से छात्रों को विभिन्न प्रकार के समाचार पत्रों, धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने की लिए कोई साधन न होने के कारण परेशानियों से जूझना पड़ता है इसके लिए जिलाध्यक्ष ने कोटद्वार में एक पुस्तकालय भवन की मांग की है।
कोटद्वार जो की पूरे गढ़वाल क्षेत्र का द्वारा के नाम से भी जाना जाता है में आए दिन खेलों का आयोजन होता रहता है परंतु वर्षा एवं शीतकाल में खेलों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है जिसके लिए कोटद्वार में एक इनडोर स्टेडियम की नियत आवश्यकता है इनडोर स्टेडियम का निर्माण होने से खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा साथ ही कोटद्वार का नाम देश विदेश में प्रसिद्ध पाएगा इसके लिए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष कोटद्वार में एक इनडोर स्टेडियम निर्माण की मांग रखी गई । कोटद्वार नगर निगम बनने के बाद आज भी लोगों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए कभी राजस्व विभाग तो कभी नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते है ग्रामीणों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कोटद्वार नगर निगम को गैर कृषि भूमि घोषित करने की मांग की गई है । मुख्यमंत्री के द्वारा गुरुवार को हुई मुलाकात में शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया है, वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात सकारात्मक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *