पौड़ी :  इंटर कॉलेज देवीखाल (भयाँसू), विकासखंड द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल में नवीन प्रबन्ध समिति गठन प्रकिया हेतु चुनाव हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर भुवन मोहन सिंह गुसांई एवं प्रबन्धक पद पर कीरत सिंह रावत पुनः निर्विरोध चुने गये। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र कुकरेती, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्डा एवं चुनाव अधिकारी सोमप्रकाश कण्डवाल, प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज  काण्डाखाल (लंगूर) की देख-रेख में सम्पन्न हुई। प्रबन्धक पद पर पुनः कीरत सिंह रावत ने निर्वाचित होने पर कहा कि वह पूर्व की भाँति विद्यालय विकास कार्य, छात्र-छात्राओं के लिए अपने स्तर से गणवेश एवं पठन-पाठन हेतु आवश्यक सामग्री एवं विद्यालय कर्मचारियों को विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर भुवन मोहन सिंह गुसांई ने निर्वाचित होने पर कहा कि वे विद्यालय को पूर्व की भाँति पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहेंगे। भुवन मोहन सिंह गुसांई ने इससे पूर्व विद्यालय में प्रधनाचार्य के रुप में अपना पूर्ण योगदान दिया। नवीन प्रबन्ध समिति को विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह बिष्ट ने माल्यार्पण कर विद्यालय परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। चुनाव प्रकिया में वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार कुँवर एवं लिपिक दीपिका एवं समस्त स्टाफ ने योगदान दिया।

विद्यालय प्रबन्ध समिति में निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी

  1. भुवन मोहन सिंह गुसांई – अध्यक्ष
  2.  अश्विन कुकरेती – उपाध्यक्ष
  3. कीरत सिंह रावत – प्रबन्धक
  4.  मुकेश सिंह – उप प्रबन्धक
  5.  नरेश सिंह – कोषाध्यक्ष
  6.  दिनेश चन्द्र – सदस्य
  7. अतुल पटवाल – सदस्य
  8. देवेन्द्र कुमार – सदस्य
  9.  मान सिंह – सदस्य
  10.  जितेन्द्र सिंह – सदस्य
  11. शिव विरेन्द्र सिंह नेगी – सदस्य
  12.  सूदन कुमार  – सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *