हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी तथा भाजपाइयों के बीच 300 यूनिट बिजली फ्री देने को लेकर धक्का-मुक्की हुई आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने ज्वालापुर में तहरीर देकर भाजपा पार्षद सहित अन्य बीजेपी पर गाली गलौज व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शिकायत दर्ज कराई है बताया गया है

कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने तहरीर देते हुए शिकायत की है कि रविवार आज आम आदमी पार्टी लाल मंदिर निकट ज्वालापुर के पास बैठकर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना का प्रचार प्रसार कर रहे थे तभी कुछ बीजेपी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उनसे गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तथा बदसलूकी की गई की जिस के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत की गई है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *