आज दिनांक 18/09/2021 से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा (श्री केदारनाथ धाम यात्रा) के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी एस0ओ0पी0 के क्रम में अति महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों का सार:-
श्री केदारनाथ धाम पंजीकरण प्रकिया

1 उत्तराखंड चार देवस्थानम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मंदिर की यात्रा के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए अनिवार्य यात्रा ई-पास
https://devasthanam.uk.gov.in
& https://badrinath-kedarnath.gov.in
2 सभी तीर्थयात्रियों यात्रियों द्वारा COVID वेक्सीन की दोनों डोज लगाने के 15 दिन के उपरान्त प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही चार धाम यात्रा की अनुमति प्रदान की जा सकेगी। यदि यात्री द्वारा COVID वेक्सीन की 01 अथवा कोई डोज नहीं लगवायी गयी हो, ऐसे यात्रियों को अधिकतम 72 घंटे पूर्व की RTPCR/ TrueNat /CBNAAT/RAT COVID नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही दर्शन के लिए ई-पास निर्गत किया जायेगा।
3 केरल, महाराष्ट्र एवं आन्ध्रप्रदेश से आने वाले यात्रियों द्वारा COVID वेक्सीन की दोनों डोज लगाये जाने के उपरान्त भी अधिकतम 72 घंटे पूर्व की RTPCR/ TrueNat/CBNAAT/RAT COVID नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही दर्शन के लिए ई-पास निर्गत किया जायेगा।

3 यात्रा पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाते समय अपलोड किए गए दस्तावेजों को यात्रा के दौरान मूल रूप में यात्रियों को अपने पास सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

4 एक यात्रा पंजीकरण प्रमाण पत्र पर अधिकतम 6 श्रद्धालु /यात्री दर्शन करने हेतु अनुमन्य होंगे। यात्रा पंजीकरण प्रमाण पत्र की अधिकतम वैधता दो दिनों के लिए होगी। दिनों की गणना उस तिथि से की जाएगी जिस तिथि के लिए मन्दिर में दर्शन हेतु यात्रा पंजीकरण प्रमाण पत्र में दिनांक अंकित किया गया हो। यात्रा पंजीकरण प्रमाण पत्र केवल मन्दिर में दर्शन के लिए प्रयुक्त किया जायेगा।
5 कोविड-19 व्यवहारों का पालन न करने और एस0ओ0पी0 का पालन न करने की स्थिति में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005, महामारी रोग अधिनियम, 1897 और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
6 पुलिस विभाग द्वारा प्रश्नगत मानक प्रचालन विधि (एस0ओ0पी0), आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं उत्तराखण्ड एंटी लिटरिंग एंड एंटी स्पिटिंग एक्ट की धारा 20 के प्राविधानों का उल्लंघन करने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
7 यात्रियों द्वारा पुलिस सहायता हेतु 100 एवं 112 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस आप सभी श्रद्धालुओं/यात्रियों का हार्दिक स्वागत करती है, कृपया सभी से अनुरोध है कि कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें एवं यात्रा को सुरक्षित व सफल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *