कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार के मोटाढाक स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल में 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया जो सोमवार को अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक के साथ सम्पन्न हुई। अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम व अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने अपने बच्चों व विद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अभिवावकों ने बैठक में अपनी बात रखी और सभी  अभिभावक बैठक में संतुष्ट दिखे। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र व कक्षा में औसत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को चिन्हित कर सभी शिक्षकों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षण के लिए प्रोत्सहित किया। विद्यालय के परीक्षा विभाग ने जानकारी दी कि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं सम्मिलित नही हुई है। परीक्षा विभाग बोर्ड कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में है जो कि नवंबर और दिसंबर में होनी निश्चित हुई है। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने बैठक में उपस्थित अभिभावकों को सुना और सभी को नवरात्रि सहित विजयदशमी की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *