कोटद्वार :  नगरनिगम कोटद्वार के वार्ड नम्बर – 04 से निवर्तमान पार्षद कुलदीप कांबोज मैदान में है और उन्हें जनता का अपार प्यार व समर्थन मिलता दिख रहा है। पार्षद प्रत्याशी कुलदीप कांबोज व उनकी टीम द्वारा वार्ड 04 में डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है। बता दें कि कुलदीप कांबोज ने अपने पार्षद के कार्यकाल में बहुत ही सरहानीय कार्य किये हैं। जिसको लेकर आमजन में उनकी अलग छाप बनी है, उनके द्वारा कई जनहित योजनाओं पर कार्य किये गये हैं। ओर अब वह जनता के बीच जा रहे तो उन्हें जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है। वार्ड 04 से पार्षद प्रत्याशी कुलदीप कांबोज ने बताया कि वह लगातार जनता के बीच रहकर क्षेत्र की हर समस्या के समाधान का प्रयास करते रहते है। उन्हीं कार्यों की वजह से आज जनता उनके साथ है, ओर जनता का प्यार निश्चित तौर पर उनकी जीत की राह को आसान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *