पौड़ी गढ़वाल : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के वाणिज्य संकाय  के तत्वाधान से मंगलवार को राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) द्वारा आयोजित द्विदिवसीय नि:शुल्क कार्यशाला हुआ समापन। यह कार्यक्रम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रायोजन में संचालित हो रहा है, जिसमें छात्रों, प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड तथा वित्तीय संस्थानों में करियर के अवसरों से रूबरू कराया गया ।   NISM से आए हुए विषय विशेषज्ञ श्री राजीव जैन और जलज जैन द्वारा कार्यशाला के  दूसरे दिन  के दो सत्रों में म्यूचुअल फंड्स की बारीकियों  और कैसे शेयर क्रय और विक्रय होते हैं, इसका लाइव डेमो दिया गया ।

द्वितीय दिन का सत्र में 05 घंटे के इस कार्यक्रम के द्वितीय दिन (11फरवरी) में इन विषयों पर चर्चा हुई

  • वित्तीय बाजारों का परिचय एवं उनका आर्थिक विकास में योगदान। 
  • शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े करियर विकल्प। 
  • बाजार में प्रवेश की रणनीतियाँ तथा वित्तीय साक्षरता के मूल सिद्धांत।  
महाविद्यालय के प्राध्यापकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों के लिए भी विशेष सत्र के माध्यम से वित्तीय बाजार की मूल जानकारी से अवगत कराया। प्रतिभागियों को इस कार्यशाला से वित्तीय बाजारों की व्यावहारिक जानकारी, नेटवर्किंग के अवसर और सेबी द्वारा मान्यता प्राप्त निःशुल्क प्रमाणपत्र मिलेगा।
कार्यक्रम संयोजक वीके सैनी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान वर्धन और भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार होने का अवसर प्रदान करती हैं । कार्यक्रम सहसंयोजक एस ए अनसारी द्वारा बताया गया कि सभी छात्र /छात्रों को अवगत कराया जाता है कि वे इस अद्वितीय अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर को नई दिशा दें।
महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो डॉ एस पी मधवाल द्वारा बताया गया कि सभी छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। वर्कशॉप के समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ एल आर राजवंशी द्वारा  विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह वर्कशॉप हमारे छात्रों के लिए एक अद्वितीय अवसर था, जिसमें उन्हें वित्तीय बाजारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का मौका मिला।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *