कोटद्वार । भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को झंडाचौक पर नेशनल हेराल्ड घोटाले में लिप्त कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की भ्रष्ट और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ युवाओं के आक्रोश का प्रतीक है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए साफ संदेश दिया कि देश को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शांतनु रावत ने कहा कि एजीएल की 2000 करोड़ से अधिक की संपत्ति और एजीएल को कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिए गए 90 करोड़ के ऋण को मात्र 50 लाख टोकन मनी के माध्यम से यंग इंडियन को ट्रांसफर कर दिया गया जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी का 76 प्रतिशत शेयर होल्डिंग है। इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के कुछ चुनिंदा नेताओं को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा उठाने के लिए यह प्रॉपर्टी ट्रांसफर की गई है। और सीधे-सीधे यह मलिकाना हक के लिए की गई संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ी का प्रमाण है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा विकासदीप मित्तल, संजय रावत, पंकज भाटिया, आशु सतीजा, राजेंद्र जजेडी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हेमंत गौड़, शुभम रावत, पार्षद संजय भंडारी, अमित नेगी, जिला कोषाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, जिला कार्यालय प्रभारी धीरेंद्र सागर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख सीनू रावत, मंडल अध्यक्ष विजय रावत, विराट सुंदरियाल,‌ जिला आईटी प्रभारी ऋषभ हिंदवाण, नमन भटनागर, नयन मोंगिया, रिजवान, अशरफ, यश बेदी, हिमालय अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *