चमोली : अन्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग चमोली ने गुरूवार को देवर खडोरा के पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में श्रमिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। श्रम विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही श्रमिकों के हो रहे शोषण को रोकने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जानकारी दी गयी कि श्रमिक विधिक सेवा का लाभ किस तरह उठा सकते हैं। इसी क्रम में महिला श्रमिकों को घरेलू हिंसा से बचाव की जानकारी दी गयी और यह भी बताया कि महिलाएं वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से विधिक सेवा का लाभ उठा सकती हैं। इस दौरान श्रमिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में श्रमिकों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों के कल्याण से संबंधित है यह विश्व के सभी देशों में में मनाया जाता है कुछ देशों में मजदूर दिवस भी कहा जाता है। इसे मई दिवस के रूप में भी संदर्भित किया जाता है , यह मजदूरों और श्रमिक वर्गों का उत्सव है। जिसे अंतर्राष्ट्रीय श्रम आंदोलन द्वारा बढ़ावा दिया जाता है और यह हर साल 1 मई को मनाया जाता है। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार, श्रम अधिकारी तन्मय पन्त, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, हिमाद संस्था के उमाशंकर बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *