कोटद्वार । पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की ओर से नगरनिगम कोटद्वार के जयदेवपुर स्थित राजकीय इंटर कालेज को पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सोबेंद्र जोशी ने समिति का आभार व्यक्त किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत ने कहा कि अब गर्मियों का मौसम आ गया है। ऐसे मौसम में बच्चों को पठन पाठन में दिक्कत न आए, इसलिए समिति ने विद्यालय को पंखे भेंट करने का निर्णय लिया। प्रधानाचार्य सोबेंद्र जोशी और अन्य अध्यापकों ने समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *