कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंतरसंकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण 2024–25 समारोह कार्यक्रम में आयोजित बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचकर डॉ पीतांबर दत्त बड़थ्वाल जी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित करी ।  उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को सांस्कृतिक प्लेटफार्म भी देना अनिवार्य है जिससे वह अपनी प्रतिभाओं को निखार सके । उन्होंने कहा शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें निखारना होता है । उच्च स्तरीय शिक्षा में हमें पढ़ाई के साथ साथ जीवन की दिशा को भी समझना होता है जिससे हम अपने जीवन को सफल बना सके ।
अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने वर्ष 2023–24 में अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में होने वाली परीक्षाओं के लिए भी आशिर्वाद दिया । साथ ही ऋतु खण्डूडी ने वर्ष 2025 की गणतंत्र दिवस की प्रेड में सम्मिलित हुए एनसीसी कैडेट को सम्मानित किया । इस अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी, मण्डल अध्यक्ष कोटद्वार विकासदीप मित्तल, प्रेमा खंतवाल, हरि सिंह पुंडीर, नीना बेंजवाल, रजनी बिष्ट, आशा, पार्षद रजनीश बेबनी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *