पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के सिवाई स्थित बनातोली में मां चंडिका का पौराणिक धारा रेलवे के निमार्ण कार्य से क्षतिग्रस्त होने के बाद सुधारीकरण न होने से गुस्साए ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।

क्षेत्र के 27 गांवों की अराध्या मां चंडिका भक्तों ने सोमवार को सिवाई पहुंचकर धरना दिया। मंगलवारको भी धरना जारी रहा।  मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह और सचिव ईश्वर सिंह ने कहा रेलवे ने मां चंडिका का पौराणिक धारा रेलवे निमार्ण कार्य के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसको लेकर रेलवे से लेकर जिला प्रशासन को भी निमार्ण कार्य को लेकर अवगत कराया गया लेकिन दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी धारे का निर्माण कार्य नहीं हो पाया। उन्होंने कहा मां चंडिका की दिवारा यात्रा होनी है। इससे पहले धारे का निर्माण होना है। लेकिन निर्माण कार्य न होने से परंपराओं पर भी गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पौराणिक धारे का निर्माण नहीं होता रेलवे के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर संदीप सिंह, दर्शन कंडारी, धीरेंद्र राणा, गुड्डी देवी, नीमा चौहान, आशा देवी, राजेंद्र सिंह, रेखा देवी, किरन देवी, सरोजनी नेगी, लक्ष्मी देवी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *