पौड़ी : प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक संचालित की गयी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अब इस योजना को और अधिक प्रभावशाली स्वरूप देते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के रूप में दोबारा शुरु किया गया है। इस नई योजना से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और युवतियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल को योजना के अंतर्गत श्रेणी-बी में शामिल किया गया है, जिसके तहत युवाओं को उनके व्यवसाय की परियोजना लागत के अनुसार अनुदान प्रदान किया जाएगा। बताया कि पौड़ी जनपद में 2 लाख तक की परियोजना लागत पर 30 प्रतिशत, 2 लाख से अधिक और 10 लाख तक की लागत पर 25 प्रतिशत और 10 लाख से अधिक व 25 लाख तक की लागत पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही योजना में भौगोलिक बूस्टर, सामाजिक बूस्टर व उत्पाद बूस्टर की सुविधा भी दी गयी है, जिसमें टैग प्राप्त उत्पादों से जुड़ी परियोजनाओं में से किसी एक श्रेणी में 5 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान का लाभ भी अनुमन्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *