• महिला उद्यमिता को मिलेगा नया संबल – रेनू अधिकारी
  • राज्य महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष ने की योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को मिला समाधान और समर्थन का भरोसा

बागेश्वर : राज्य महिला उद्यमिता परिषद, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने आज जिला उद्योग केन्द्र, बागेश्वर का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने जनपद में संचालित महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

समीक्षा के उपरांत उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद किया और उनके कार्यों को निकट से समझा। महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों में अध्यक्ष ने विशेष रुचि दिखाई और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र चंद्रमोहन, प्रबंधक अमित सिंह रावत, निदेशक जन शिक्षण संस्थान जितेन्द्र तिवारी, हिम संवाद के अध्यक्ष संतोष फुलेरा तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़े लाभार्थी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं से मिल रहे लाभों की जानकारी दी। अध्यक्ष रेनू अधिकारी ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना, आत्मनिर्भर महिलाओं से ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *