सतपुली : उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट का आज सतपुली पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। राज्यमंत्री हेमराज बिष्ट के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट ने आज अपने प्रवास के दौरान सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती तथा खेल संबंधी बातचीत की।

उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सपना उत्तराखंड प्रदेश को खेल प्रदेश के रूप में विकसित करना साथ उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में खेल के मैदान दिए जाएंगे लोगों के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।  इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल के मैदानो की कमी को देखते हुए खेल प्रतिभाओं को आगे लाना तथा खेल प्रेमी को उत्तराखंड में बढ़ावा देने तथा खेल के प्रति महिलाओं को भी प्रोत्साहन करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है । इसी के चलते उन्होंने कहा कि सतपुली क्षेत्र एक खेल का हब बन सकता है । उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद यहां की युवा प्रतिभाओं में काफी संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है। सरकार का उद्देश्य है कि खेलों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और महिलाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड पुष्पेंद्र राणा सतपुली ने खेल मैदान का प्रस्ताव रखा । उन्होंने कहा कि सतपुली जैसे क्षेत्र में खेल के मैदान की कमी होने के चलते अपने क्षेत्र के प्रतिभाओं को उभरने का मौका नहीं मिलता जबकि इस क्षेत्र में खेल की प्रतिभाओं का भरमार है। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाई तथा भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष केश्वर जोगेश्वर प्रसाद गंसल, राजेंद्र प्रसाद घनशाला, भाजपा कार्यकर्ता कुसुम खंतवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद खंतवाल और  भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *