टिहरी : लोनिवि घनसाली के अधिशासी अभियंता दिनेश नौटियाल द्वारा बताया गया है कि खण्ड के अन्तर्गत घनसाली कोटी अखोड़ी मोटर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) के कि०मी०-43 में लैणी गाड पर एक 18.40 मीटर स्पान (कुल लम्बाई-20.10 मी0) का स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्मित है। सेतु वर्ष 1983 में क्लास बी० लोडिंग हेतु निर्मित हुआ है।

31 जुलाई 2025 को सहायक अभियन्ता द्वारा मार्ग के निरीक्षण के दौरान पाया कि सेतु की डैक स्लैब में एक स्थान पर एक अनियमित आकार का छिद्र (Hole) पाया गया तथा सेतु की स्लैब के कंक्रीट पैनल में एक लम्बा क्रेक पाया गया। व्यापक जनहित में सुरक्षा के दृष्टिगत सेतु को सभी प्रकार के वाहनों हेतु बन्द किया किया गया है। सेतु के नये स्लैब के पुनर्निर्माण हेतु 15 दिन का समय लगेगा। इसके साथ ही वाहनों के आवागमन हेतु 28 दिन का समय कंक्रीट की सामर्थ्य प्राप्त किये जाने हेतु आवश्यक है। इस प्रकार कुल 45 दिन तक सेतु को यातायात हेतु बन्द रखा जाएगा । इस दौरान इस मार्ग पर मूलगढ़ से जाने वाले वाहन लैणी गाड तक जायेंगे एवं दूसरी ओर से वाहनो को कोटी अखोडी से आवागमन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *