कलियर : कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला में एक पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पिता मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने 35 वर्षीय पुत्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिए। कुछ ही देर में घायल सन्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर पिता मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि मृतक तीन बच्चों का पिता था। बताया गया है कि वह शराब का आदि था और उसका पिता उसे शराब पीने के लिए मना करता था।

सूचना मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एसएसआई बबलू चौहान, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। इसके साथ ही उनके द्वारा सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पन्त भी मौके पर पहुँच गए। वहीं पुलिस ने पंचनामा भरने की कारवाई शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *