कोटद्वार। दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग उत्तराखण्ड के उपनल, आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार कोटद्वार स्थित स्वागती केन्द्र में 25वें दिन भी सुचारू रूप से गतिमान रहा। प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्याक्ष राकेश तिवाड़ी ने कार्यबहिष्कार स्थल स्वागती केन्द्र कोटद्वार में पहुंच कर उपनल कर्मचारियों का मनोबल बढाया व मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सदैव आपके साथ है । कहा कि वन भवन देहरादून कूच करने पर वह नेतृत्व भी करेगें। प्रदेश संरक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि कई अन्य संघों ने भी इस आन्दोलन के लिए अपना समर्थन दिया है। शीघ्र ही वन भवन देहरादून कूच किया जायेगा। कार्यबहिष्कार में राज्य कर्मचारी के प्रदेश उपाध्याक्ष राकेश तिवाडी, प्रदेश संरक्षक देवेन्द्र सिंह, शाखा अध्यक्ष राम सिंह खाती, कोषाध्यक्ष प्रदीप जुयाल, शाखा मंत्री राजीव शर्मा, प्रिया, कुसुम, सुनील कुमार, विकास नेगी, हेमा, अरम चन्द्र, नरेश जुयाल, रविन्द्र बिष्ट, विपिन, बिजेन्द्र गुसांई, जीत सिंह, प्रमोद, मोहनचन्द्र, दीपक चौधरी, पवन, नीरज रावत आदि मोजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *