देहरादून : प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। जानकारी के अनुसार करीब दो बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी से लेकर नैनीताल तक भूकंप के झटके मसूस किए। इससे पहले नेपाल से लगे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए थे, जिनका केंद्र नेपाल में बताया गया। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *