गोपेश्वर (चमोली)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी जाने पर जोर दिया है। मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुचें राज्यपाल ने जिलाधिकारी गौरव कुमार से बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। डीएम ने मास्टर प्लान के कार्यों से महामहिम को अवगत कराते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। राज्यपाल ने सिविक एमीनिटी सेंटर, सिविक कम्युनिटी  सेंटर,अराइवल प्लाजा और हॉस्पिटल बिल्डिंग की प्रगति पर संतोष जताया।

मास्टर प्लान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में जिस तरह मास्टर प्लान के जरिए विकास हो रहा है। वह हमें विश्व गुरु, आत्मनिर्भर भारत की ओर लें जा रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति की फोटो समेत डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शेष नेत्र और बद्रीश झील की दोनों लेक की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने और आस्था पथ पर लाइट इत्यादि के कार्यों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। इस तरह इस बार भी महामहिम ने मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया है।

बताते चलें कि राज्यपाल गुरूमीत सिंह बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को आते रहे हैं। पहले की तरह इस बार भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के प्रति गंभीरता दिखाई है। इसके चलते उन्होंने निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी तो ली ही अपितु अधिकारियों का मार्ग दर्शन भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *