टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ पहुंचे होटल वेस्टिन हेलीपैड नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया स्वागत। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगांई, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जी होटल वेस्टिन नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगें।
 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *