कोटद्वार । जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में चन्द्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक ली। गत वर्ष की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितम्बर तक पैथोलॉजी परीक्षण संख्या में 44 प्रतिशत की वृद्धि के सापेक्ष यूजर्स चार्जेज में केवल 12 प्रतिशत की कमी पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्य कमेटी का गठन करते हुए जॉच के निर्देश दिये हैं।
गुरुवार को आयोजित बेस चिकित्सालय कोटद्वार चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गत 6 माह में पैथोलॉजी परीक्षण की बढ़ी हुई संख्या के सापेक्ष यूजर्स चार्जेज में 12 प्रतिशत की कमी संतोषजनक नहीं है। जिसपर उन्होंने तीन सदस्यों सीएमओ, सीएमएस व सीटीओ की तीन सदस्य समिति गठित करते हुए जॉच के निर्देश दिये हैं । चिकित्सालय में लगे अग्निशमन यंत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि एक्सटिंगयूजर की रिफिलिंग हेतू चयनित कम्पनी ने एक्सटिंगयूजर में बिना गैस भरे हीं रीनिव की चिट लगा दी जाती है। कहा कि सीएमएस कम से कम दो-तीन फायर एक्सटिंगयूजर को खुलवाकर जॉच परीक्षण करना सुनिश्चित करें।
समिति ने बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत प्रस्तावों पर बजट आवंटन किये जाने को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव तर्कसंगत व पारदर्शीता के साथ प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके उपरान्त ही वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु चिकित्सा प्रबंधन समिति के खाते में जमा धनराशि व व्यय धनराशि का विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें कुल धनराशि 3 करोड़ 36 लाख 16 हजार 55 रूपए वांटन हुई है। जिसमें अस्पताल के विभिन्न कार्यों में 3 करोड़ 10 लाख 65 हजार 56 रूपए की धनराशि व्यय की गई, जबकि 25 लाख 50 हजार 999 रूपए की धनराशि शेष है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, प्रमुख अधीक्षक बेस अस्पताल कोटद्वार डॉ विजयेश भारद्वाज, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, डॉ वीसी काला, सुनील भंडारी, गुलाब सिंह बर्तवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *