कोटद्वार। हिंदू जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबध में उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मंच के प्रतिनिधियों ने कहा है कि कोटद्वार नगर स्थित मस्जिदों से पांचों वक्त की नमाज की अजान व विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को तेज आवाज में प्रसारित किया जाता है, जिससे छात्रों को पठन-पाठन व आमजन को अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। जोकि माननीय न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। इसलिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल, प्रकाश ढौंडियाल, अनूप ध्यानी, राजेश और विक्रांत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *