​ज्योतिर्मठ (जोशीमठ): सीमांत क्षेत्र के रविग्राम वार्ड में एकादशी के पावन पर्व पर परंपरागत हर्षोल्लास के साथ ‘होली की झंडी’ स्थापित की गई। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए एक हरे वृक्ष पर ध्वज फहराया, जिसके साथ ही क्षेत्र में अधिकारिक रूप से होली के त्यौहार की शुरुआत हो गई है। गांव के सभासद प्रवेश डिमरी ने बताया कि झंडी स्थापना को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और गांव अब पूरी तरह से होली के रंग में डूब चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि स्थानीय बुजुर्गों के मार्गदर्शन और युवाओं के सक्रिय सहयोग से होलिका दहन की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। ढोल-दमाऊ की थाप और मांगलिक गीतों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे रविग्राम में उत्सव का माहौल बना दिया है, जहाँ आने वाले दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *