कोटद्वार। डॉ. पीताम्बर दत्त बडथ्वाल हिमालयन स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्र अनुराग कंडवाल ने अपने जन्मदिन पर तीसरी बार रक्तदान कर जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे तीन लोगों को जीवन दान देकर युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मृदुभाषी, सरल एवं सादगी से भरे युवा छात्र नेता अनुराग कंडवाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलावा नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र, देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति एवं गेप्स जैसी सामाजिक संस्थाओं को सहयोग देते आए है। जहां उन्होंने अग्नि वीर भर्ती के दौरान केंप एवं भोजन के साथ रहन सहन में मदद की वहीं कोविड 19 के दौरान जरूरत मंदों को भोजन एवं वस्त्र में भी मदद की। आपके सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए एनडीबीआर द्वारा जिलाध्यक्ष ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *