कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी श्वेता चौबे ने जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा सीनियर सिटीजन की सुरक्षा हेतु निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में शुक्रवार को जनपद की धुमाकोट पुलिस ने एकल बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जानकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया गया। पुलिस टीम ने बुजुर्गों को अपना मोबाइल नम्बर व आपातकालीन नम्बर डायल-112 दिया, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें। घर में अकेले रह रहे बुजुर्गों पर पौड़ी पुलिस विशेष ध्यान दे रही है ताकि उनके साथ कोई अनहोनी की घटना कारित न कर सकें और बुजुर्गों भी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *