चमोली। शुक्रवार रात तक पहाड़ों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ टूटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है शुक्रवार रात को चमोली जिले में भारी वर्षा के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बाधित हो गया है। स्थानीय निवासी रूपेश पवार के अनुसार, गोविंद घाट के समीप ‘पिनोला’ नामक स्थान पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, है जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। बारिश के कारण पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिरे है है, उन्होंने कहा की मशीन लगाकर ही पत्थरों को हटाया जा सकता है क्योंकि पत्थर का भी बड़े सड़क पर गिरे हैं। हालांकि बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ों में मौसम साफ हो गया है उम्मीद है कि जल्दी नेशनल हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *