लक्ष्मणझूला : पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के कुशल नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों एवं फर्जी दस्तावेज धारकों के विरुद्ध व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों की पहचान करना है जो अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे हैं, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान छुपा रहे हैं या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।
इसी क्रम में बीते गुरुवार को कोतवाली लक्ष्मणझूला एवं अभिसूचना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से रामझूला क्षेत्र में सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसकी प्रारंभिक जानकारी विरोधाभासी पाई गई, जिससे संदेह और गहरा हुआ।
गहन पूछताछ एवं सत्यापन के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपनी वास्तविक पहचान सनीउर रहमान उर्फ “सत्यसाधू” (उम्र 39 वर्ष), निवासी बैसड़ी मधुखाली, फरीदपुर (बांग्लादेश) के रूप में बताई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी वर्ष 2016 से बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से निवास कर रहा था।
आरोपी द्वारा अपनी वास्तविक पहचान छुपाने के लिए “सत्यनिष्ठ आर्य” नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया गया था।
तलाशी एवं दस्तावेजों की जांच के दौरान उसके कब्जे से निम्न सामग्री बरामद हुई—
बांग्लादेशी पासपोर्ट (जिसकी वैधता वर्ष 2018 में समाप्त हो चुकी थी)
फर्जी भारतीय आधार कार्ड
मोबाइल फोन एवं टैबलेट
जांच में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपी हाल ही में लक्ष्मणझूला घूमने आया था तथा इससे पूर्व वह दिल्ली, गाजियाबाद, बंगाल एवं अन्य स्थानों पर भी निवास कर चुका है।
अवैध निवास, फर्जी दस्तावेज तैयार कर पहचान छुपाने एवं अन्य गंभीर आपराधिक पहलुओं के दृष्टिगत पुलिस द्वारा आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में कोतवाली लक्ष्मणझूला में अभियोग पंजीकृत किया गया है:
मु0अ0सं0-11/2026
धाराएं: 318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2) BNS एवं धारा 3/21 The Immigration and Foreigners Act-2025
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा उसके नेटवर्क एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जांच विभिन्न सुरक्षा एवं अभिसूचना एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सनीउर रहमान उर्फ “सत्यसाधू”, पुत्र सैदुर रहमान, निवासी बैसड़ी मधुखाली, फरीदपुर, बांग्लादेश (हाल निवासी: सत्यम एन्क्लेव, जी.वी. रोड, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश)।
पुलिस टीम:
(वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल सहित कोतवाली लक्ष्मणझूला एवं अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम)
