पौड़ी : थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझाने एवं शांत कराने का प्रयास किया। 

पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद भी एक पक्ष द्वारा लगातार शांति व्यवस्था भंग किए जाने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित 05 व्यक्तियों (माधव, राजेश सिंह, अनीश, किशन व अमन) को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जानकारी में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपसी बहसबाजी, आरोप-प्रत्यारोप एवं विवादित टिप्पणियां की जाती रही हैं। इसी क्रम में 10 मई को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *