कोटद्वार । अचानक एक हफ्ते से लगातार प्याज की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। दिवाली से पहले प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिक रहा प्याज अब 80 से 100 रुपये तक पहुंच गया है। नवरात्रि से ही प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। त्योहारी सीजन से पहले टमाटर के राहत देने के बाद अब प्याज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं।
पिछले 20 दिनों में प्याज के रेट में इजाफा हुआ है। यह आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। प्याज की बढ़ती हुई कीमतों पर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बढ़ती कीमतों के पीछे कारण है कि बाजार में प्याज की कमी है। अगले महीने नवंबर-दिसंबर तक बाजार में नया माल आ जाएगा तब प्याज की कीमतें घट पाएंगी । जो लोग पहले 5 किलो प्याज ले जाते थे वह मात्र अब 1 किलो से ही काम चला रहे हैं । इसी प्रकार गरीब ने तो प्याज खाना ही छोड़ दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *