सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय द्वारा निर्गत NBW सम्बन्धित फौ०वा०सं०-26/2026, धारा-121(2),351(3),352,328 भारतीय न्याय संहिता से संबंधित फरार वारण्टी अभियुक्त कोयल निवासी- सतपुली को पुलिस टीम द्वारा आज 18 मई को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्ता को न्यायालय के सामक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

  • कोयल, निवासी-सतपुली जनपद पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *