कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पैरामेडिकल कॉलेज पदमपुर, कोटद्वार में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें एसजीआरआर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्यतः फुटबाल, बालीबॉल, लॉन्ग जंप, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि खेलों के माध्यम से युवा शक्ति ने अपनी प्रतिभा दिखायी। लॉन्ग जंप के पुरूष वर्ग में आयुष एवं महिला वर्ग में अंजली प्रथम रहे। फुटबाल में सुभाष हाउस विजेता रहा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी खेल व शारीरिक गतिविधियों से दूर होती जा रही है। डिजिटल की दुनिया में युवा बड़ी तेजी से खींचा चला जा रहा है जो कि समाज व राष्ट्र के लिए ठीक नही है। उन्होने शहीदों की शहादत को याद करते हुए खटीमा, मसूरी कांड में युवाओं की भागीदारी को छात्रों के समक्ष रखा। उन्होनें बताया कि आज का युवा सामाजिक एवं वास्तविक जीवनशैली से दूरी एक अकृत्रिम सोशल मीडिया की दुनिया में जा रहा है। खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में बिजेन्द्र नेगी, अनूप बड़थ्वाल और संतोष पंत रहे। इस मौके पर प्रणव राज बमराड़ा, हिमांशु द्विवेदी, डबल सिंह, रतन, रनजीत, नीरज, अंकित आदि मौजूद रहे।
 








Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *