मंगलौर : कोतवाली मंगलौर पुलिस ने शान्ति भंग के जुर्म में 3 नफर अभियुक्त दबोचे, 151 C.R.P.C. के तहत की जा रही है कार्यवाही । कोतवाली मंगलौर पुलिस को 09 नवम्बर 2023 को सूचना  मिली कि ताशीपुर में तीन व्यक्ति आपस में झगड़ा व मारपीट पर उतारू है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पारिवारिक विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ झगड़ रहे तीनों अभियुक्तों को काफी समझाने बुझाने पर भी न मानने पर अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी हिरासत में लिया गया। 

 नाम पता अभियुक्त 

  1. बादल पुत्र विनय मास्टर
  2. मोहित पुत्र विनय मास्टर 
  3. विनय मास्टर पुत्र कालूराम,  निवासी तशीपुर मंगलौर

 पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी
  2. हेड कांस्टेबल अशोक मलिक
  3. कांस्टेबल राजेश देवरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *