कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन, पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने दीप प्रज्वलित करने के पश्चात रिबन काटकर  किया । प्राचार्य ने समस्त प्रतिभागी खिलाड़ियों को आशीर्वचन देकर खेल की भावनाओं से अवगत कराया । महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने मुख्यातिथि, समस्त टीम मैनेजर एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत कर खेल के नियमों को विस्तार से बताया ।
इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए एसडीएम गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डोईवाला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली, राजकीय महाविद्यालय कण्व घाटी भावर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग, हिमगिरी एजुकेशन इंस्टीट्यूट रुड़की, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल, एलएमएस कैंपस ऋषिकेश, जसपाल राणा इंस्टिट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी देहरादून, आरएमपीपी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  गुरुकुल  हरिद्वार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार इत्यादि के छात्रों ने प्रतिभग किया। राजकीय स्नातकोत्तर कण्वघाटी भावर से डॉ. अनुराग शर्मा, स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला से डॉ. कुंवर सिंह, गोपेश्वर से डॉ. ललित तिवारी, जयहरीखाल से डॉ. विमल रावत, गुरुकुल नारसन से डॉ. जयप्रकाश शर्मा, ऋषिकेश से डॉ. मनोज यादव, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. नन्दी गड़ियां, डॉ. ऋचा जैन, डॉ. सरिता चौहान, डॉ. हीरा सिंह, संदीप किमोठी, शेखर मैठाणी, मीडिया से आए हुए मनोज नोडियाल, कमल बिष्ट आदि का बैज अलंकरण करके स्वागत एवं सम्मान किया गया। डॉ. हीरा सिंह क्रीडा अधिकारी ने मंच संचालन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *