नीलकंठ महादेव : श्रावण मास कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जहां पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी से अपने ड्यूटी पर तैनात है वही सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी बनाने हेतु BDS (बम निरोधक दस्ता) टीमों द्वारा मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों, पैदल यात्रा मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से एंटी-सबोटाज चेकिंग एवं व्यापक सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है।

यात्रा के दौरान आपकी सतर्कता एवं सहयोग भी सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आपको किसी भी स्थान पर कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध बैग, पैकेट, वाहन अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसे स्वयं छूने, खोलने अथवा हटाने का प्रयास न करें। ऐसी किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी निकटतम पुलिसकर्मी, ड्यूटी प्वाइंट, कंट्रोल रूम अथवा पुलिस हेल्प डेस्क को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *