कोटद्वार । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड ने वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु आह्वान किया है जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर धर-पकड़ करते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है । शनिवार को थाना धुमाकोट पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत सघन चैकिंग के दौरान अभियुक्त जहिर आलम पुत्र मो0 इंतजार, (24) निवासी- गुलफाम मस्जिद, इस्लामनगर सय्यद नगर, थाना-मझौला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को चेकपोस्ट सिमड़ी, धुमाकोट के पास से वाहन संख्या UP 51AP 9227 में 73 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए व अभियुक्त सुनील पुत्र मो0 गिरीश चंद्र, (26) निवासी- ग्राम तिराड़ी, थाना- सल्ट, अल्मोड़ा उत्तराखंड को गौलीखाल चेकपोस्ट, धुमाकोट के पास से 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना धुमाकोट पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *