हरिद्वार, 17 अगस्त 📍
अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव यानी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी इस वर्ष भी बड़े हर्षाेल्लास व अकीदत के साथ मनाया जाएगा।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में सोसाइटी के सदर हाजी शफी खान और सेक्रेटरी राहील कुरैशी ने बताया कि समाज सेवा, इंसानियत और भाईचारे के संदेश के साथ कार्यक्रमों की एक पूरी श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 🤲🕊️
कार्यक्रमों की प्रमुख रूपरेखा 🗓️
20 अगस्त (चादरपोशी व लंगर): उपाध्यक्ष जमशेद खान के नेतृत्व में दरगाह साबिर पाक (कलियर शरीफ) में चादरपोशी और लंगर का आयोजन। 🕌🍲
23 अगस्त (रक्तदान शिविर): इंडियन पब्लिक स्कूल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन। 🩸💉
24 अगस्त (सेवा कार्य): अजरधाम में दिव्यांग बच्चों को भोजन एवं फल वितरण। 🍎🥪
25 अगस्त (मुकद्दस तबर्रुक की ज्यारत): हजरत सैय्यद बिलाल चिश्ती पीलीभीत से पैगम्बर साहब की दाढ़ी मुबारक का बाल (मोए-मुबारक) और टोपी शरीफ लेकर ज्वालापुर पहुंचेंगे। अकीदतमंदों के दर्शनार्थ इसे मोहल्ला कोटरवान स्थित अध्यक्ष शफी खान के आवास पर रखा जाएगा। 🤲✨
अस्पतालों में फल वितरण: जिला अस्पताल, मेला अस्पताल और रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे जाएंगे। 🏥🍊
26 अगस्त (मुख्य जुलूस): मंडी का कुंआ स्थित बाबा रोशन अली की दरगाह से भव्य जुलूस निकलेगा, जो ज्वालापुर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गढ़ी वाले पीर की मजार पर संपन्न होगा। इसमें सोसाइटी से जुड़ी 28 कमेटियां शामिल होंगी। 🚩🕊️
इंसानियत और सौहार्द का पैगाम 🤝💬
उपाध्यक्ष हाजी जमशेद खान व रफी खान ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम दिया है। सेवा कार्यों के जरिए समाज में इस पैगाम को पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारा ही हमारी असली पहचान है।
प्रेसवार्ता में आलम सैफी, नौशाद अली सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 👥✨https://ajiio.in/n9lykqc
लिंक पर क्लिक करें और रक्षाबंधन पर अधिक से अधिक छूट पाए
