​📍 हरिद्वार। “वसुधैव कुटुम्बकम्” 🌍 और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” 🕊️ के पावन सिद्धांतों को आत्मसात कर वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति की अलख जगाने वाले सनातन धर्म-संस्कृति के संवाहक महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज 🙏 को यू.के. (लंदन) 🇬🇧 की धरा पर आयोजित प्रतिष्ठित ‘संत संसद’ 🏛️ में पूज्य संतों एवं विद्वानों के पावन सानिध्य में 🏆 ‘ग्लोबल पीस अवॉर्ड’ (वैश्विक शांति पुरस्कार) से अलंकृत किया गया है। ✨
​✈️ निरंतर विश्व भ्रमण कर संपूर्ण धरा को एक परिवार के रूप में जोड़ने 🤝 और सनातन चेतना, विश्व शांति तथा सौहार्द का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंजन स्वामी को अब अपार जनमानस द्वारा ‘ग्लोबल बाबा’ 🌟 के नाम से भी संबोधित किया जा रहा है।
​विगत एक माह से जारी उनके अंतरराष्ट्रीय प्रवास के दौरान मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान 🏅 न केवल निरंजन स्वामी महाराज के तप और लोक-कल्याणकारी संकल्पों की सिद्धि है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन परंपरा 🕉️, आध्यात्मिक मूल्यों 🧘‍♂️ और भारतीय मेधा की वैश्विक स्वीकार्यता का स्वर्णिम प्रतीक भी है। 🚩
​🎙️ इस अवसर पर निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित रहता है। 🌺 संतों ने हमेशा राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा है 🇮🇳 और वह जीवन पर्यंत सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। 🌻
​🙌 निरंजन स्वामी महाराज को प्राप्त इस वैश्विक सम्मान से संपूर्ण सनातन जगत गौरवान्वित और आनंदित है। 🎉 हरिद्वार के संत समाज ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। 🙏🌺

https://ajiio.in/0wyN4Sv

इस लिंक को क्लिक करें और पाय अधिकतम छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *