कोटद्वार : सूर्यकान्त बलूनी, निवासी जौनपुर कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकातयी प्रार्थना पत्र दिया गया जसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि प्रदीप सैनी निवासी हरिद्वार द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 18 लाख रुपये लिये गये है और उसके द्वारा ना तो नौकरी दिलाई गई और ना ही पैसे वापस किये जा रहे है। इस संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 126/2026, धारा 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में धोखाधड़ी, आर्थिक अपराधों एवं अवैध लाभ अर्जित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन करते हुए आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। जांच के क्रम में अभियुक्त को सहयोग हेतु उपस्थित होने के लिए कई बार नोटिस एवं सूचना दी गई, किन्तु वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके उपरांत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, परंतु वह अपने निवास स्थान एवं अन्य संभावित स्थानों से लगातार फरार रहा। 

गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए निरंतर प्रयास किए गए। इसी क्रम में प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रदीप सैनी को 20 अगस्त को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

  • प्रदीप सैनी पुत्र महेन्द्र सिंह सैनी निवासी- शिवालिक नगर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *