केदारनाथ (चमोली)। बुधवार  भैयादूज 15 नवम्बर प्रातः आठ बजकर 30 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति को पूजा अर्चना पश्चात डोली में रखकर केदारनाथ मंदिर के अंदर सभामंडप में विराजमान किया गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है।

गौरतलब है कि कपाट बंद होने के बाद  भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली विभिन्न पड़ावों से दर्शन देते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। मंगलवार को पंचमुखी डोली को मंदिर सभामंडप में विराजमान करते समय बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *