कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कार्यालय में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई, कांग्रेसजनों ने इंदिरा गाँधी के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यूथ काग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड-2023 का आयोजन किया गया । जिसमें समाजहित में लगातार कर्मठता से कार्य करने वाली विभिन्न महिलाओं को सम्मानित किया गया । सम्मानित की गई महिलाओं में सुनीता रावत, जानकी बुड़ाकोटी, सुधा असवाल, ज्योति, दीपा, लता, प्रीति, विमला रावत, सुनीता रावत को युवा जिलाध्यक्ष विजय रावत ने सम्मान पत्र व शाल उठाकर सम्मानित किया । सभी कांग्रेसजनों ने एक सूत्र में इंदिरा गांधी के सपनों के भारत को साकार करने का संकल्प लिया‌‌।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेरी, कोटद्वार के अध्यक्ष सजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व राज्य मंत्री सुनील बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष महावीर रावत, सुनीता रावत, लता देवी, ज्योति, प्रीती, दीपा, जानकी देवी, विमला रावत, साबर सिंह नेगी, गणेश नेगी, हेमचंद पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, रमेश चन्द्र खन्तवाल, राजेन्द्र असवाल सहित कई कांग्रेसजन शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *