सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है सपा–हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकीहरिद्वार, 11 अक्टूबर। हरिद्वार आए समाजवार्दी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी का ललतारौ पुल स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए प्रदेश में पार्टी को मजबूत करेंगे। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्त की जाएगी। पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश और परेशान जनता सरकार बदलने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। लोगों को प्रदर्शन से रोकने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लेकिन विपक्ष और जनता पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक यूपी के मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री पद पर रहते मुलायम सिंह यादव ने आम जनता के हितों और सैनिकों को सम्मान देने के लिए अनेक कदम उठाए। स्वागत करने वालों में प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी, डा.राजेंद्र पाराशर, मशकूर कुरैशी, जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, आशीष यादव, लव कुमार दत्ता, नसीर अहमद, नरेंद्र गुज्जर, नईम अब्बासी, अभिषेक मिश्रा, तंजीत कुरैशी, बुंदु हसन, इस्लाम, रिजवान, राशिद राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *