• पायलट समेत छह लोगों की गई जान, दुर्गम घटनास्थल से शवों को सड़क तक लाने में जुटी संयुक्त टीमें

गोपेश्वर(चमोली)। जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल से सभी छह शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक पहुंचाने में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। शवों को सड़क तक पहुंचाने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *